मौसम ने बदली करवट , जल्द ही शुरू होने वाली है कड़ाके की ठण्ड…
रायपुर , 17 नवंबर 2022 : प्रदेश में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे ठण्ड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान और भी गिरावट संभावित है। उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा के प्रभाव से अगले हफ्ते से प्रदेश में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों और आउटर क्षेत्रों के साथ ही अब शहरी क्षेत्रों में भी ठंड का असर दिखने लगा है। लोगों के घरों से गर्म कपड़े बाहर निकल आए हैं। जगदलपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
