प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, ठिठुरने लगी ठंड…

रायपुर, 27 अक्टूबर 2022 : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई होते ही ठिठुरन भी बढ़ने लगी है। जहां कुछ दिनों पहले तेज बारिश हो रही थी वहीँ अचानक मौसम ने करवट ले ली है। हालांकि मौसम विभाग ने मानसून विदाई को लेकर अनुमान भी लगाया था।
अब मौसम बदलने से ठण्ड और बढ़ने लगी है। सुबह की धूप अब चुभने नहीं बल्कि शरीर को आनंदित कर रही है। छत्तीसगढ़ में दिवाली की रात के बाद मौसम में बदलाव जारी है। प्रदेश में गुलाबी सर्दी जारी हो गई है। कई जिलों में ओस गिरने का सिलसिला जारी है।
रात के तापमान में हो रही भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो 2 से 3 दिनों में ठंड की अधिकता बढ़ेगी। वैज्ञानिकों की मानें तो 28 अक्टूबर के बाद मौसम में और भी बदलाव आएगे।
वहीँ अगर पडोसी राज्य मध्य प्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है। हालांकि दिवाली के बाद प्रदूषण के बाद AQI लेवल बढ़ गया था, जो अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed