Sunday, January 19, 2025

खत्म हुआ इंतजार! 5 अक्टूबर को रिलीज होगी Windows 11, इन यूजर्स को मिलेगा फ्री अपडेट

नई दिल्ली/ माइक्रोसॉफ्ट ने Windows 11 का रिलीज डेट ऐलान कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक 5 अक्टूबर को Windows 11 जारी किया जाएगा। अच्छी बात ये है कि Windows 11 एक फ्री अपग्रेड है और Windows 10 यूजर्स इसे फ्री में अपग्रेड कर सकते हैं। गौरतलब है कि Windows 11 के लिए जो मिनिमम रिक्वायरमेट है वो फुलफिल होने पर ही यूजर्स Windows 10 से Windows 11 में अपग्रेड कर सकेंगे।

5 अक्टूबर से Windows 11 जारी किया जाएगा इसका ये मतलब नहीं है कि हर यूजर्स को 5 अक्टूबर को ही इसका अपग्रेड मिलेगा। क्योंकि आम तौर पर कंपनी अपग्रेड चरणों में जारी करती है, इसलिए इस बार भी ऐसा हो सकता है। शुरुआत में जो नए Windows 10 कंप्यूटर हैं जिनमें नए हार्डवेयर हैं उन्हें इसका अपग्रेड मिलेगा। इसके बाद कंपनी इसका दायरा बढ़ाएगी। ध्यान देने वाली बात ये है Windows 11 उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जो पायरेटेड नहीं, बल्कि असली Windows ऑपरेटिंग सिस्टम यूज करते हैं।

हालांकि ऐसा देखा गया है कि नया विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के आते ही कुछ समय में इसकी पायरेसी भी बढ़ने लगती है. बहरहाल, कंपनी ने Windows 11 के लिए मिनिमम रिक्वायरमेंट्स पहले ही जारी कर दिए है।

माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से कहा गया है कि कंपनी ने Windows 10 से काफी कुछ सीखा है और इसलिए Windows 11 में बेस्ट एक्सपीरिेएंस दिया गया है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि Windows 11 सभी योग्य डिवाइसेज में 2022 के मिड तक मिल जाएगा।

अगर आप Windows 10 कंप्यूटर यूज करते हैं तो 5 अक्टूबर के बाद कभी भी आपको इसके लिए नोटिफिकेशन आ सकता है। आप मैनुअली भी कंप्यूटर अपडेट सेटिंग्स में जा कर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी का पीसी हेल्थ चेक ऐप भी उपलब्ध है।

चूंकि अभी भी Windows 11 में कई चीजें मिलनी बाकी हैं, इसलिए 5 अक्टूबर से मिलने वाले वर्जन में कुछ फीचर्स नहीं भी हो सकते हैं। कंपनी ने जितने फीचर्स के बारे में बताया है उनमें से कई फीचर्स नहीं भी होंगे।

उदाहरण के तौर पर Windows 11 में एंड्रॉयड ऐप सपोर्ट मिलेगा, लेकिन ये अभी आने वाले Windows 11 अपग्रेड के साथ नहीं आएगा। बाद में कंपनी इसे अलग नॉर्मल अपडेट के साथ आपके ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐड कर देगी।

Windows 10 के लिए मिनिमम रिक्वायरमेंट की बात करें तो आपको कंप्यूटर में 64 बिट का 1GHz प्रोसेसर होना चाहिए। इसके अलाावा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज होनी चाहिए।

Related Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

Бесплатные слоты для тестирования – играть онлайн без денежных затрат

Инновационная платформа Kent Casino – азартный виртуальный ресурс, ориентированная на расширение аудитории и поддержке интереса активных пользователей. Веб-платформа включает демо-автоматы для тренировки. Играть в...

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मठपुरैना में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति का निरीक्षण...

मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना के 220 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के "मोर मकान मोर आस" अभियान के अंतर्गत रायपुर के मठपुरैना, सोनडोंगरी, दलदल सिवनी, और कचना क्षेत्र के 220 परिवारों...

राजनीतिक पार्टी का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

पेंड्रा। गांजा तस्करी के लिए तस्करों द्वारा नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इस बार तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए...

अपर आयुक्त ने कुष्ठ बस्ती आवास निर्माण और नूरानी चौक पेवर कार्य की प्रगति का लिया जायजा

रायपुर: नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त  विनोद पांडेय ने शुक्रवार को पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती में निर्माणाधीन...