सावन का तीसरा सोमवार, घरों में गूंजी बम भोले की गूंज…
रायपुर, 1 अगस्त 2022: आज शहर के हर घरों में बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। सुबह सवेरे से ही मंदिरों में ,घरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना शुरु हो गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा व भक्तिभाव से जलाभिषेक कर आस्था के सागर में डुबकी लगाई। सावन शिव भक्तों के लिए बड़ा त्यौहार है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है।इस महीने में हर भक्त मानो शिव के रंग में रंग जाता है। शिवभक्त सावन सोमवार का व्रत रखकर उस दिन शिव जी की विशेष आराधना करते हैं। कहा जाता है कि इससे भक्त की कामना जरूर पूरी होती है।