एक माह से लापता युवक का कंकाल दलदल में मिला…
रायपुर, 23जुलाई 2022: डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाटा से एक युवक गुम हो गया था, उसका शव दलदल में मिला। पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है। एक माह में शव सड़ गया था। चंगोरा भाटा सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी थी, उसके बाद युवक के शव को चादर में बांध कर गिट्टी खदान की दलदल में फेंक दिया गया। मृतक के परिजनों ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी। पहले पुलिस उसे फरार मानकर उस युवक को ढूंढ रही थी, लेकिन मुखबिर से हत्या की सूचना मिलने पर शव बरामद किया। पुलिस ने थानेश्वर उर्फ़ थानू देवांगन की हत्या के सात आरोपियों को गिरफ्तार भी किया।
