सोने-चाँदी के दाम में आई उछाल , जानें कितनी है कीमत…

नई दिल्ली , 3 अक्टूबर 2022 : देश में त्योहारी सीजन में सोने-चाँदी के दाम में बढ़ोतरी हो रही है नवरात्रि के बाद कीमती धातुओं में तेजी से उछाल आता दिख रहा है। हफ्ते के पहले सोमवार में सर्राफा और मल्टी-कमोडिटी मार्केट में तेजी देखने को मिल रहा है।
जानकारों का कहना है कि सोने का रेट और ऊपर जा सकता है. सर्राफा बाजार में शुक्रवार शाम को सोना 50302 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर बंद हुआ था और चांदी 56338 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर बंद हुई थी।
वहीं सोमवार को सोना 259 रु की 50453 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसी तरह चांदी 1133 रुपये की र‍िकॉर्ड तेजी के साथ 57991 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।