जल संकट से राजधानीवासी परेशान , इन 34 टंकियों में नहीं भरा पानी

रायपुर , 24 सितंबर 2022 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी मिली हा कि आज पुरे शहर में निगम के नलों में पानी नहीं आया है। जिसके कारण सुबह से ही शहर में जल संकट छाया हुआ है।
दरअसल, विद्युत पोल के गिरने से इंटेक वेल शुरू नहीं हो पाया है। बताया गया कि वाहन की टक्कर से विद्युत पोल गिर गया है। जिस वजह से शहर की 41 में 34 टंकियों में पानी नहीं भर पाया।
इस वजह से एक वाहन चालक की गलती से पूरे शहर को पानी नहीं मिला पाया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शाम तक ही जलापूर्ति हो पाएगी।

You may have missed