गांजे पर प्रतिबंध का नहीं दिख रहा असर राजधानी में तेज़ी से फल फूल रहा गांजे का व्यापार…
रायपुर 13 जून 2022 : पिछले 1 महीने में राजधानी के अंदर अब तक 600 किलों से ज्यादा गांजा बरामद किया जा चुका हैं। धरसीवा और खमतराई की पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर गांजे का धंधा कर रहें चार बदमाशों को गिरफ़्तार किया हैं। रविवार को रायपुर के धरसीवा और खमतराई थानों की पुलिस ने छापेमारी करते हुये 24 किलों 800 ग्राम गांजा जब्त किया हैं।
पकड़े गये आरोपियों में उदय जैन, और तुलसी सोनी को खमतराई से और रामकृष्ण तिवारी, रमेश अग्रवाल को धरसीवां से गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों में उदय जैन आदतन अपराधी एवं नामी बदमाश हैं जिसके ऊपर हत्या, बलवा, मारपीट जैसे के 3 दर्जन से ज्यादा गंभीर आरोप पंजीबद्ध हैं। जिला प्रशासन द्वारा इसे जिला बदर भी किया जा चुका हैं। और जेल भी भेजा गया हैं।
धरसीवां और खमतराई में गांजे के धंधे की ख़बर पुलिस को पहले ही लग चुकी थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस ने जाल बिछा रखा था, जैसे ही उदय ने आपने साथी के साथ गांजे की डील की पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया।
