प्रदेश में चक्रवाती तूफान मंडौस का असर, अगले 3 दिनों में और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड…

नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2022 : देश के कुछ हिस्सों में आए चक्रवाती तूफान मंडौस की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास कई इलाकों में कल से बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह राजधानी में थोड़ी बूंदाबांदी हुई, इसके साथ ही बस्तर, दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश हुई । प्रदेश के कई जिलों में आज भी बूंदाबांदी होने के आसार दिख रहे हैं। बदले मौसम की वजह से प्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, चक्रवाती तूफान मंडौस का अवशेष अवदाब के रूप में परिवर्तित होकर उत्तर तमिलनाडु के ऊपर वेल्लोर से 30 किलोमीटर दूर, कृष्गिणागिरी से 120 किलोमीटर दूर पर स्थित है। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। प्रदेश में काफी मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं।

प्रदेश में आज यानी 11 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं तथा मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है साथ ही एक-दो स्थानों पर बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में दो से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने तथा उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed