निगम स्वास्थ्य विभाग ने अनुपम गार्डन गांधी उद्यान में सफाई गैंग भेजकर अभियान चलाया और सफाई करवायी

रायपुर – आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग सफाई गैंग की टीम भेजकर नगर निगम के जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन महावीर पार्क एवं गांधी उद्यान में अभियान चलाकर कचरा एकत्र कर उसका परिवहन करवाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम करते हुए नागरिको को स्वच्छ गार्डन परिसर का सकारात्मक संदेश स्वच्छ भारत मिशन अभियान अंतर्गत दिया गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह ने मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग स्वच्छता निरीक्षक श्री गिरीजेश तिवारी की उपस्थिति में अनुपम गार्डन एवं गांधी उद्यान के स्वच्छता अभियान का प्रत्यक्ष अवलोकन कर संबंधित जोन स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।

You may have missed