आयुक्त ने विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर गहन समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

आयुक्त श्री विश्वदीप ने सांसद निधि, विधायक निधि, अधोसंरचना मद, डीएमएफ अंतर्गत प्रगतिरत सभी विकास कार्यों की समीक्षा कर उन्हें तत्काल गतिमान कर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने के दिए निर्देश

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सांसद निधि, विधायक निधि, अधोसंरचना मद, डीएमएफ के अंतर्गत प्रगतिरत सभी विकास औऱ निर्माण कार्यों की समीक्षा विधानसभा क्षेत्र वार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत जोनवार औऱ वार्डवार करते हुए प्रगतिरत समस्त विकास औऱ निर्माण कार्यों को स्थल पर तत्काल गतिमान करते हुए सभी विकास औऱ निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तापूर्ण तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं, जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया.


आयुक्त श्री विश्वदीप ने विधानसभा क्षेत्रवार, जोनवार औऱ वार्डवार सांसद निधि विधायक निधि, अधोसंरचना मद, डीएमएफ फंड के अंतर्गत समस्त विकास औऱ निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से लेकर समस्त प्रगतिरत विकास औऱ निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए नगर निगम के अधीक्षण अभियंता दव्य, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं औऱ सहायक अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए.


आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा ली गयी विकासऔऱ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागड़े, श्री इमरान खान,उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, अधीक्षक ( विज्ञापन ) श्री पद्माकर श्रीवास, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं की नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में उपस्थिति रही.

You may have missed