पुलिस कस्टडी में आरोपी ने खाया जाहर, बाप ने कही ये बाते…

रायपुर 07 मई 2022 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से धोखाधड़ी के एक आरोपी की जहर खाने की खबर सामने आ रही है आरोपी ने कस्टडी में ही जहर खा लिया। आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस को हुई जानकारी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पिता ने मामले को लेकर पुलिस पर ही सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता।

आवास आवंटन के मामले में 3 लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने धारा 420 के तहत केस दर्ज किया था। इन पर आरोप है कि इन्होंने बिलासपुर में अलग-अलग लोगों से घर दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। इस मामले में पुलिस 2 लोगों को पहली पकड़ चुकी है। जबकि तीसरे आरोपी विजय साहू को पकड़ने के लिए पुलिस गुरुवार को बेमेतरा गई थी। मगर उसने जहर खा लिया।

रास्ते में बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि विजय ने पहले से ही अपने पास जहर रखा था। मौका मिलते ही उसने खा लिया। पुलिस जब उसे लेकर बिलासपुर के लिए निकली थी। इसी दौरान मुंगेली के पास उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टी होने लगी। जिसके बाद उसे मुंगेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के बाद उसकी हालत ठीक हुई। बाद में उसे बिलासपुर लाया गया।

 

You may have missed