दुर्ग नगर निगम में 17 सितम्बर से शुरू होगा स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 और अंगीकार-2025
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025, अंगीकार-2025, प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 और छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य उद्घाटन कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद सभागृह, पद्मनाभपुर में आयोजित होगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक ली और कार्यक्रम के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए। उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को नोडल अधिकारी तथा कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विभागवार जिम्मेदारियां तय
आयुक्त के निर्देश पर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर अलग-अलग अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है—
-
टेंट, शामियाना, टेबल-कुर्सी – सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपयंत्री प्रेरणा दुबे एवं मोहित मरकाम
-
विद्युत, लाइट और साउंड – उपयंत्री हरिशंकर साहू एवं बाजार अधिकारी अभ्युदय मिश्रा
-
फ्लैक्स, बैनर, बुके और पुष्पमालाएं – अभ्युदय मिश्रा, ईश्वर वर्मा, कुणाल खड्तकर और सचिन ताम्रकार
-
जनप्रतिनिधियों को सूचना – पंकज चन्द्रवंशी एवं मुन्ना यादव
-
दीप प्रज्ज्वलन व पूजा सामग्री – साक्षी चौहान एवं चित्ररेखा चंद्राकर
-
मंच संचालन – गिरीश दीवान
-
सफाई व्यवस्था – स्वास्थ्य अधिकारी धमेन्द्र मिश्रा
-
पेयजल व स्वल्पाहार – गिरीश दीवान, विनोद मांझी एवं विकास दमाहे
-
महिला स्व-सहायता समूह की उपस्थिति – अर्पणा क्षत्री
इसके अलावा भृत्य वर्ग को भी कार्यक्रम स्थल पर सहयोग के लिए लगाया गया है।
निगम आयुक्त ने दी सख्त हिदायत
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर स्थल पर उपस्थित रहें और अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने में सभी का सहयोग अनिवार्य है।
