सुनीता विलियम्स की घर वापसी का रास्ता साफ! Crew-10 मिशन ने ISS पर की सफल डॉकिंग

नासा और स्पेसएक्स का संयुक्त अभियान सफल, अंतरिक्ष यात्री जल्द लौटेंगे पृथ्वी पर स्पेसएक्स और नासा के Crew-10 मिशन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक डॉक कर लिया है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में फंसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और  विलमोर की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करना है।

Crew-10 की ऐतिहासिक यात्रा

शुक्रवार को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए Crew Dragon कैप्सूल लॉन्च किया गया। न्यूयॉर्क समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च होने के लगभग 10 मिनट बाद कैप्सूल रॉकेट से अलग हो गया और ISS की ओर बढ़ने लगा।

डॉकिंग और रेंडेवस प्रक्रिया

Crew-10 की डॉकिंग 16 मार्च को भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे निर्धारित थी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित या मैन्युअल मोड में हो सकती है। डॉकिंग के बाद एयर प्रेशर और लीक टेस्ट किया जाएगा, जिसके बाद सुबह 10:30 बजे हैच खोला जाएगा और अंतरिक्ष यात्री ISS में प्रवेश करेंगे।

Crew-10 के अंतरिक्ष यात्री और मिशन की अगली स्टेप

इस मिशन में नासा के ऐनी मैकक्लेन, निकोल आयर्स, जापानी अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रूसी कॉस्मोनॉट किरिल पेसकोव शामिल हैं। ये टीम Crew-9 के क्रू से कमान ग्रहण करेगी और अगले दो दिनों तक हैंडओवर प्रक्रिया पूरी करेगी।

ISS पर अस्थायी रूप से 11 अंतरिक्ष यात्री

Crew-10 के आगमन के साथ ISS पर कुल 11 अंतरिक्ष यात्री मौजूद होंगे, जिनमें नासा के निक हैग, सुनीता विलियम्स,  बुच विल्मोर  डॉन पेटिट, और रूस के अलेक्ज़ेंडर गोर्बुनोव, अलेक्सेई ओवचिनिन, और इवान वाग्नेर पहले से मौजूद हैं।

Crew-9 की विदाई से पहले नासा और स्पेसएक्स फ्लोरिडा के तट के पास संभावित लैंडिंग स्थलों पर मौसम की स्थिति का विश्लेषण करेंगे। सुनीता विलियम्स और  विलमोर, जिन्हें मूल रूप से बोइंग स्टारलाइनेर स्पेसक्राफ्ट से लौटना था, अब स्पेसएक्स Crew Dragon के माध्यम से पृथ्वी पर वापसी करेंगे।

9 महीने की अनियोजित यात्रा का अंत

विलमोर और विलियम्स को ISS पर केवल कुछ हफ्तों के लिए भेजा गया था, लेकिन तकनीकी देरी के कारण वे 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। अब Crew-10 मिशन के सफल आगमन के बाद उनकी घर वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।

नासा इस पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण भी करेगा, जिसमें Crew-9 के अंतरिक्ष यात्रियों का विदाई समारोह और Crew-10 का स्वागत समारोह शामिल होगा।

स्पेसएक्स और नासा की एक और ऐतिहासिक सफलता!

इस मिशन ने न केवल अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी का मार्ग प्रशस्त किया है, बल्कि नासा और स्पेसएक्स की साझेदारी को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया है। अब सबकी नजरें Crew-9 के सफल स्प्लैशडाउन (पृथ्वी पर लैंडिंग) पर टिकी हैं, जो 19 मार्च से पहले होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed