अचानक आसमान से हुई पैसो की बारिश , लूटने मची होड़, देखें वीडियो

बेंगलुरु , 24 जनवरी 2023 : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर एक युवक ने पैसों को हवा में उछालना शुरू कर दिया। शख्स के पास 10 रुपये के नोटों की कई गड्डियां थीं। एक-एक करके उसने गठरी खोली और नोटों की बारिश कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

फ्लाईओवर पर चढ़कर नोट फेंकने वाले लड़के की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में युवक फ्लाईओवर से नोटों को हवा में फेंकता दिख रहा है। यहां से गुजरने वाले लोग पैसों के लिए छटपटा रहे हैं। नोट लेने के लिए होड़ मच गई।