शर्मनाक घटना : शादी का झासा देकर नाबालिक से पांच सालों तक करता रहा दुष्कर्म

झारखण्ड, 28 जून 2022 : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहाँ शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ पांच सालों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सेन्हा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराई है।

इस तरह शर्मनाक घटना को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, तीन फरवरी 2017 को सेन्हा थाना क्षेत्र के घाटा गांव निवासी केशो उरांव के पुत्र अमृत उरांव ने हथियार दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया। जब नाबालिक रोने लगी तो अमृत ने कहा कि किसी को मत बताना हम तुमसे शादी कर लेंगे। लोक-लज्जा के कारण उसने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी और न ही प्राथमिकी दर्ज कराई। इस घटना के बाद अमृत उरांव हर 15 दिन या एक महीना के अंतराल में जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की करवाई कर रही है।