शर्मनाक घटना : लड़की का न्यूड VIDEO बनाकर, छह महीने तक किया दुष्कर्म…
रायपुर, 05 जुलाई 2022 : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहाँ एक 13 साल की लड़की का न्यूड VIDEO बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने पहले लड़की को ब्लू फिल्म दिखाई और फिर उससे रेप किया। इस दौरान उसका न्यूड VIDEO भी बना लिया। आरोपी ब्लैकमेल कर लड़की से छह महीने तक हवस बुझाता रहा। लड़की की बड़ी बहन को इसकी भनक लगी, तब उसने चाइल्ड लाइन की मदद ली और पुलिस शिकायत की।
जानकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र की 13 साल की लड़की 7वीं कक्षा की छात्रा है। मोहल्ले के युवक का उसका घर आना-जाना था। इस दौरान लड़की को देखकर युवक की नीयत बिगड़ गई। छह महीने पहले युवक अपने घर में अकेला था, तभी उसने मौका पाकर लड़की को घर बुला लिया। इस दौरान कमरे में ले जाकर उसे ब्लू फिल्म दिखाई। इसके बाद उसे बहका कर उससे रेप किया। इस दौरान वीडियो बनाया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब इस घटना की जानकारी लड़की की बड़ी बहन को हुई तब बड़ी बहन ने चाइल्ड लाइन की सहायता ली और अपनी बहन की काउंसिलिंग कराने के बाद उसे लेकर सरकंडा थाने पहुंची।
सरकंडा TI उत्तम साहू ने बताया कि पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।