हर संभव फाउन्डेशन द्वारा सावन मेला का अयोजन किया गया, वीनल अग्रवाल बनीं सावन ग्रीन ब्यूटी क्वीन…

रायपुर,25जुलाई 2022: हरसंभव फाऊंडेशन रायपुर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय नगर के सामुदायिक भवन सेक्टर 2 में सावन मेला व ग्रीन ब्यूटी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वीनल अग्रवाल ने ग्रीन ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता।दूसरे स्थान पर पूजा  रही। सर्वश्रेष्ठ सौंदर्य परिधान प्रतियोगिता नीलू सिन्हा प्रथम स्थान पर रही। एकल ग्रुप प्रतियोगिता अरुणा व्यास प्रथम स्थान पर रही। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता परी चौधरी ,संजना जैन, अनन्या द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मनोरंजक गेम प्रतियोगिता में रिंकू देवी प्रथम स्थान पर ,सोनल शर्मा द्वितीय स्थान पर, पल्लवी त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह उपहार देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खाद्य पदार्थ एवं घरेलू उपयोगी सामग्री का निशुल्क स्टाल भी लगाया गया। इस आयोजन में डीडी नगर क्षेत्र की कई महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मधु चंद्रवंशी (पार्षद डीडी नगर), सुमन सिंह-(डीडी नगर मंडल अध्यक्ष)
मंजू मिश्रा (वरिष्ठ सदस्या-हरसंभव फाउंडेशन) ,सोनल राजेश शर्मा (वरिष्ठ सलाहकार-हरसंभव फाउंडेशन, अधिकृत संवाददाता-गोल्डन होल्डर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड) को बनाया गया। सावन मेले कार्यक्रम की  सहयोगी संस्था सन एंड सन ज्वेलर्स एवं स्पर्श ऑटोमोबाइल रही। पुष्पलता त्रिपाठी अध्यक्ष हर संभव फाउन्डेशन ने सभी का आभार व्यक्त का कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।