संगी मितान सेवा समिति ने अभियंता दिवस पर रायपुर नगर निगम के 25 सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया सम्मान

रायपुर। संगी मितान सेवा समिति रायपुर द्वारा अभियंता दिवस (Engineer’s Day) के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन ‘महात्मा गांधी सदन’ स्थित चतुर्थ तल सामान्य सभा सभागार में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर निगम के 25 सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी एवं निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त अभियंताओं के सुखमय, सुदीर्घ, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संगी मितान सेवा समिति रायपुर के अध्यक्ष तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के कार्यपालन अभियंता श्री निशीकांत वर्मा सहित अन्य अभियंता पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
इन वरिष्ठ अभियंताओं का हुआ सम्मान
अभियंता दिवस के अवसर पर मंच से निम्नलिखित सेवानिवृत्त अधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर भावभीना सम्मान किया गया:
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता: श्री यू.के. घलेन्द्र
सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता: सर्वश्री राकेश गुप्ता, हेमंत शर्मा, बद्री चंद्राकर, संतोष पाण्डेय
सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता: सर्वश्री एस.पी. त्रिपाठी, हरेन्द्र कुमार साहू, हेमंत सोलंकी, रघुमणी प्रधान, संजय शर्मा, राकेश अवधिया, विमल शर्मा
सहायक अभियंता: श्री राजनारायण पटेल, श्री विनोद चतुर्वेदी
उपअभियंता: श्री ललित वर्मा, श्री योगेन्द्र वर्मा एवं अन्य सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी।

