शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका लॉरेंस सम्मानित, सीएम साय ने सौंपा मोमेंटो
रायपुर (UPI24 News)। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका लॉरेंस को सम्मानित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती रुपिका लॉरेंस को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री साय ने की प्रयासों की सराहना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने तथा विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए श्रीमती रुपिका लॉरेंस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान न केवल श्रीमती रुपिका लॉरेंस का व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि सालेम इंग्लिश स्कूल, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं पूरे छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CDBE) परिवार के लिए गौरव का विषय है।
“बच्चों का उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता”
CDBE का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि बच्चों में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए विद्यालयों की जिम्मेदारी है कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए तथा उनके शैक्षणिक, मानसिक, सामाजिक और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।
CDBE विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री एवं रामविचार नेताम के प्रति व्यक्त किया आभार
इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरे CDBE परिवार की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं माननीय श्री रामविचार नेताम के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
CDBE परिवार ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे शिक्षकों, प्राचार्यों एवं विद्यालय प्रबंधन का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। CDBE परिवार ने श्रीमती रुपिका लॉरेंस को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
