रिया चक्रवर्ती को CBI से मिली क्लीन चिट, परिवार संग पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में CBI से क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती सोमवार को अपने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उनके पिता और भाई भी मौजूद थे। 22 मार्च को CBI ने अपनी क्लोजिंग रिपोर्ट में कहा कि सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के कोई सबूत नहीं मिले। यह फैसला एक्टर की मौत के 4 साल 6 महीने बाद आया है।

27 दिन जेल में रहीं रिया, भाई को भी हुई थी गिरफ्तारी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने, मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग केस में संलिप्तता के आरोप लगे थे। 8 सितंबर 2020 को उन्हें NCB ने गिरफ्तार किया था और 27 दिन जेल में रहने के बाद 7 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट से बेल मिली थी। उनके भाई शौविक को भी ड्रग केस में 3 महीने तक जेल में रहना पड़ा था।

सुशांत-रिया की पहली मुलाकात और रिलेशनशिप

सुशांत और रिया की पहली मुलाकात 2013 में यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में हुई थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई, जो बाद में रिलेशनशिप में बदल गई। 2019 में दोनों की वेकेशन फोटोज सामने आई थीं, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। दिसंबर 2019 में दोनों लिव-इन में रहने लगे, और 6 महीने बाद 14 जून 2020 को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित घर में मिला।

अब, CBI की क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती ने एक नई शुरुआत का संकेत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *