रेणुका सिंह के नाम पर आलाकमान ने लगाई मुहर, बन सकती हैं छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री…

रायपुर 5 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों के बीच तेजी से ये नाम सामने आया है। चुनाव परिणाम के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए रमन सिंह, अरूण साव, विष्णुदेव साय, ओपी चौधरी जैसे नाम सामने आ रहे थे, लेकिन अब सूचना ये है कि रेणुका सिंह के नाम पर आलाकमान मुहर लगाने जा रहा है। साथ ही एक डिप्टी सीएम भी बनाया जायेगा। चर्चा है कि छ.ग. के अगले डिप्टी सीएम अरूण साव बन सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनकी दावेदारी ऐसे भी मजबूत है, लिहाजा उन्हें डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है।

पार्टी ने अभी तक इस संदर्भ में कोई लिखित या अधिकारीक आदेश जारी नहीं किया है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि रेणुका सिंह को सीएम बना सकती है। रिजल्ट के बाद ही बीजेपी मुख्यालय में अनौपचारिक बैठक हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री पद के नामों को चन लिया गया था।