जांजगीर 22 अप्रैल 202: विधायक के प्रतिनिधि पर शादी शुदा महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मामला जांजगीर का है, जहां डभरा क्षेत्र रामभांठा निवासी ताराचंद साहू विधायक का प्रतिनिधि है। ताराचंद का गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती के रायगढ़ में शादी होने के बावजूद विधायक प्रतिनिधि की आशिकी खत्म नहीं हुई और वहां भी महिला के साथ संपर्क बनाये रखा। ताराचंद की पत्नी गांव की सरपंच है।
आरोप है कि ताराचंद शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ प्रेम संबंध में था। 2014 से युवती के साथ नेताजी का प्रेम संबंध था। इसी साल युवती की शादी रायगढ़ हो गयी, बावजूद ताराचंद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वो महिला से बात करता रहा। इसी बीच महिला के पति को इसकी जानकारी हो गयी, तो उसने महिला को छोड़ दिया।
महिला गांव मे आकर रहने लगी। आरोप है कि यहां भी ताराचंद ने महिला के साथ संबंध बनाये। महिला को ताराचंद शादी का झांसा भी देता रहा। और फिर बाद में उससे मुकर गया। इधर महिला ने थाने में विधायक प्रतिनिधि के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। रेप की एफआईआर के बाद अब नेताजी फरार हो गये हैं, इधर पुलिस नेताजी की तलाश कर रही है।