दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता लेंगी शपथ, 6 मंत्री भी होंगे शपथ ग्रहण में शामिल

शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के तौर पर आज दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। उनके साथ 6 मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे, जिनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

शपथ ग्रहण से पहले गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।”

यह उल्लेखनीय है कि शीशमहल, दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास है, जिसे अरविंद केजरीवाल ने बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों की अनदेखी करते हुए करोड़ों रुपए खर्च किए थे, और भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed