रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम को छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में रामविचार नेताम कल 17 दिसंबर को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। 19 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होगा, इस दौरान नेता नेताम नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवायेंगे। इस बीच मंत्रिमंडल के विस्तार होने की भी सम्भावना है।
जानिये कौन हैं रामविचार नेताम
साल 1990 में पाल विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बने साल 1993 में पाल विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने साल 1998 में पाल विधानसभा से तीसरी बार विधायक बने
साल 2000 से 2003 तक सरगुजा भाजपा जिलाध्यक्ष रहे साल 2003 में पाल विधानसभा से चौथी बार विधायक बने साल 2003 से वर्ष 2005 तक रमन सरकार में मंत्री रहे
साल 2005 से 2008 तक गृह, जेल एवं सहकारिता मंत्री रहे साल 2008 में पांचवीं बार रामानुजगंज विधानसभा से चुनाव जीते साल 2008 से 2012 तक रमन मंत्रिमंडल में पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री
साल 2012 से 2013 तक रमन मंत्रिमंडल में जल संसाधन मंत्री साल 2013 में विधानसभा चुनाव में हार साल 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बने
साल 2015 में राष्ट्रीय प्रभारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा साल 2016 से वर्ष 2020 तक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने साल जून 2016 से जून 2022 तक राज्यसभा सांसद साल 2023 में वो रामानुजगंज से चुनाव जीते