RAIPUR NEWS : कल बंद रहेगी सभी मांस—मटन की दुकाने, जानिये क्या है वजह…
रायपुर, 06 जून 2022 : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ कबीर जयन्ती पर्व पर कल रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी मांस—मटन की दुकाने बंद रहेंगी।
मांस रायपुर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कबीर जयन्ती पर्व दिनांक 14 जून 2022 मंगलवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। मांस – मटन की दुकान में किसी को विक्रय करते पाये जाने पर कार्यवाही होगी।