रायपुर को मिली दो स्मार्ट सौगातें — महालक्ष्मी मार्केट में मैकेनाइज्ड पार्किंग और नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट परियोजना का भूमिपूजन
रायपुर। राजधानी को स्मार्ट और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। महापौर मीनल चौबे ने महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट, पंडरी में मैकेनाइज्ड पार्किंग और नॉन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (एनएमटी) परियोजना का भूमिपूजन कर नागरिकों को दो नई सौगातें दीं।
इस अवसर पर बताया गया कि कपड़ा मार्केट क्षेत्र में 24 चार-चक्का वाहनों के लिए मैकेनाइज्ड पार्किंग संरचना का निर्माण ₹70 लाख की स्वीकृत लागत से किया जाएगा। वहीं, एनएमटी परियोजना के तहत ₹61 लाख की लागत से ऑफ-स्ट्रीट पार्किंग, पक्के मार्ग, रोड मार्किंग और ट्रैफिक साइनेज की सुविधा विकसित की जाएगी।
इन परियोजनाओं के माध्यम से:
-
बाजार में भीड़-भाड़ कम होगी
-
अवैध पार्किंग पर रोक लगेगी
-
यातायात होगा सुगम और व्यवस्थित
-
साइकिल और पैदल चलने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन
-
वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए होगा सुरक्षित वातावरण
-
दुकानों तक नागरिकों की पहुंच बेहतर होगी
-
क्षेत्र की सौंदर्यता और कार्यक्षमता में होगा इजाफा
इस पहल को स्मार्ट सिटी रायपुर के विकास की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।
विधायक पुरंदर मिश्रा और महापौर मीनल चौबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शीघ्र, गुणवत्तायुक्त और जनहित को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जाए तथा इसकी सतत मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित हो।
