रायपुर: नशे में धूत रशियन युवती ने वीआईपी रोड पर मचाया हाईवोल्टेज ड्रामा, बाइक सवारों को टक्कर मारकर किया हंगामा

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर गुरुवार की आधी रात को एक रशियन युवती ने नशे की हालत में हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवती ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। जब स्थानीय लोगों ने युवती की कार को रोका और पुलिस पहुंची, तो उसने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया।

इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने युवती और उसके साथ मौजूद एक युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, युवती जिस गाड़ी में सवार थी, उस पर “भारत सरकार” लिखा हुआ था, जो किसी लोक अभियोजक (सरकारी वकील) की गाड़ी प्रतीत हो रही है। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है।