पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी की मौत, छत्तीसगढ़ सरकार देगी 20 लाख की सहायता

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मीरानिया की मौत हो गई थी। वे आतंकवादियों की गोलीबारी का शिकार हुए। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने मीरानिया के परिवार को आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की है।

राज्य सरकार की ओर से उनके परिजनों को 20 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था।