रायपुर में प्रतिबंधित ‘पाकिस्तानी गोरी क्रीम’ पर बड़ा एक्शन: खाद्य एवं औषधि विभाग ने 218 ‘गोरी’ और 18 ‘चांदनी’ क्रीम की जब्त
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बेचे जा रहे विदेशी और हानिकारक सौंदर्य प्रसाधनों (Cosmetics) के खिलाफ खाद्य एवं औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रही इन क्रीमों पर शिकंजा कसते हुए अधिकारियों ने भारी मात्रा में अवैध उत्पाद जब्त किए हैं।
छापेमारी में भारी मात्रा में क्रीम जब्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर प्रतिबंधित विदेशी ब्रांड्स के खिलाफ यह कार्रवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने मौके से 218 ‘गोरी’ क्रीम और 18 ‘चांदनी’ क्रीम जब्त की हैं, जिन पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।
स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है यह क्रीम
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की अनधिकृत और प्रतिबंधित क्रीमों में खतरनाक केमिकल्स और भारी मात्रा में मेटल (जैसे मरकरी) का इस्तेमाल किया जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा खराब होने के साथ-साथ किडनी (गुर्दे) और नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि इस तरह के प्रतिबंधित और हानिकारक उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
