मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के तहत क्रिकेट खिलाड़ियों को मिली आर्थिक सहायता, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया चेक वितरण
स्थान – रायपुर
दिनांक – 22 मई 2026
क्रिकेट खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आर्थिक सहायता, विधायक पुरन्दर मिश्रा की प्रेरणादायी पहल
उत्तर विधानसभा के क्रिकेट खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बढ़ाया उत्साह
रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आज जगन्नाथ मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के अंतर्गत क्षेत्र की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरित किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें, यही हम सभी की अपेक्षा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना युवाओं के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार निरंतर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के युवा अपनी प्रतिभा को सही मंच पर प्रदर्शित कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ते हुए नई उपलब्धियां हासिल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
