राष्ट्रपति ने किया कदंब का पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदंब का पौधरोपण किया। इस प्रतीकात्मक पहल के जरिए उन्होंने हरित छत्तीसगढ़ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहे।

कदंब का पौधा: समृद्धि और हरियाली का प्रतीक

कदंब का वृक्ष भारतीय संस्कृति में श्रीकृष्ण से जुड़ा पवित्र वृक्ष माना जाता है। इसका पौधरोपण हरियाली, शुद्ध पर्यावरण और समृद्धि का प्रतीक है। राष्ट्रपति द्वारा इस पौधे का रोपण एक सकारात्मक संदेश देता है कि छत्तीसगढ़ न केवल विकास की राह पर अग्रसर है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मजबूत कदम बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed