जुवारियों पर पुलिस की बड़ी करवाई 5 आरोपी गिरफ्तार…

सरायपाली, 12 जनवरी 2023 : सरायपाली पुलिस ने जुआ खेल रहे जुवारियों पर छापामार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए नकदी सहित लग्जरी कार जप्त करने में सफलता हासिल की है।
दरअसल सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर से सुचना मिला की कूटेला चौक के पास सरायपाली में कुछ लोग बैठकर 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस स्टाफ रवाना होकर अवैध जुआ कार्यवाही हेतु मौके पर पहुंचकर जहां कुछ व्यक्ति कुटेला चौक सरायपाली के पास जुआ खेल रहे थे पुलिस को मौके पर देख कुछ आरोपी भागने में कामयाब हो गए तो वही 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया
जुवारियों के कब्जे से नगदी रकम 2 लाख 82 हज़ार रूपए 52 पत्ती ताश,06 नग मोबाइल कीमती 30 हजार, 01नग स्विफ्ट कार कीमती 6 लाख रुपए कुल 9 लाख 12 हजार रूपये जप्त‌ किया है और सभी आरोपी सारंगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं वहीं पुलिस ने सभी आरोपीयो के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।