रायपुर: रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खोरपा गांव के नाले के पास जुए की महफिल जमाई थी, जिसकी सूचना क्राइम ब्रांच को मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर घेराबंदी कर सभी जुआरियों को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि अभनपुर के ग्राम खोरपा स्थित नाले के पास कुछ लोग ताश की पत्तियों से पैसे का हार-जीत लगा कर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेड मारी और आरोपियों से 1 लाख 2900 रुपए नकद, ताशपत्तियां, 7 मोबाइल, 7 बाइक और एक कार जब्त की। इन सबकी कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
- विवेक पटेल (34) निवासी ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग।
- गोविन्दापुरी गोस्वामी (28) निवासी ग्राम सांकरा, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग।
- सत्यम कुमार सेन (29) निवासी ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग।
- अशोक कुमार जांगडे (34) निवासी ग्राम साऊनी, थाना पाटन, जिला दुर्ग।
- रमेश कुमार चन्द्राकर (39) निवासी ग्राम कुथरेल, थाना अण्डा, जिला दुर्ग।
- महेश सिन्हा (44) निवासी ग्राम जामगांव, थाना अमलेश्वर, जिला दुर्ग।
- राहुल ध्रुव (18) निवासी ग्राम भटगांव, थाना अभनपुर, जिला रायपुर।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।