पेट्रोलियम मंत्री ने दिए संकेत, इस दिन से सस्ते जायेंगे पेट्रोल-डीजल…

नई दिल्ली , 15 अक्टूबर 2022: केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी करने के लिए कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी संकेत दिए हैं कि जल्द ही लोगों को पेट्रोल डीजल सस्ती दर पर उलब्ध होगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि देश में 20 फीसदी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल इस साल दिसंबर या जनवरी में उपलब्ध हो सकता है। हालांकि, इसके लिए लक्ष्य 2023 का रखा गया था। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जो जानकारी दी है जानकर आपको बेहद खुशी होगी। बताया कि सरकार एथनॉल उत्पादन की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और मेरा मानना है कि 20 फीसदी मिश्रण वाला ईंधन अप्रैल, 2023 से पहले दिसंबर या जनवरी में बाजार में आ जाएगा।
बता दें ब्राजील जहां फ्लेक्स ईंधन वाले वाहन उपलब्ध हैं और उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार एथनॉल या पेट्रोल ले सकते हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यही सरकार का अंतिम लक्ष्य होगा। हालांकि उस स्तर तक पहुंचने के लिए कुछ तकनीकी पहलू हैं और काम चल रहा है। मंत्री ने बताया कि सरकार जल्द ही वाहन विनिर्माता कंपनियों के साथ एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।
जिसमें पेट्रोल में एथनॉल-मिश्रण समेत अन्य मामलों को लेकर चर्चा होगी। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुमानों के मुताबिक, भारत आने वाले दो दशकों में वैश्विक ऊर्जा खपत में वृद्धि का एक-चौथाई (25%) योगदान देगा। बीपी का अनुमान है कि भारत की ऊर्जा मांग दोगुनी हो जाएगी, जबकि प्राकृतिक गैस की मांग 2050 तक पांच गुना बढ़ने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में पाइपलाइन का कार्य तेज गति से हो रहा है। 2014 तक गैस पाइपलाइन 14,000 किलोमीटर तक थी, जो आज 22,000 किलोमीटर से अधिक तक पहुंची है। इसे 35,500 किलोमीटर तक ले जाने का लक्ष्य है।

You may have missed