प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट ,दो मार्च के बाद ओलवृष्टि के साथ होगी बारिश…

रायपुर : रायपुर सहित पूरे राज्‍य में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा गया। राज्‍य के उत्‍तरी हिस्‍से में कहीं बिजली गिरी तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं रायपुर में भी शाम के बाद मौसम ने करवट ले ली। राजधानी में ठंडी और तेज हवाओं का प्रभाव नजर आया।
छत्‍तीसगढ़ के कई इलाकों में हुई बारिश और नमी के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य रहा। जबकि प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। हालांकि बुधवार को मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है।
रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश
राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सबसे गर्म रहा कोरबा
बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोरबा में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14 डिग्री सेल्सियास दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *