राज्योत्सव रजत जयंती वर्ष पर बीरगांव के तालाबों में चला स्वच्छता महाअभियान

बीरगांव ।

नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के निर्देशन में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 एवं राज्य उत्सव रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत आज छठ पूजा के पश्चात नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों में वृहत सफाई अभियान संचालित किया गया।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 28 व्यास शराब तालाब, वार्ड क्रमांक 12 रावभाठा तालाब, वार्ड क्रमांक 37 सरोरा तालाब तथा वार्ड क्रमांक 25 बड़ा तालाब बीरगांव में व्यापक सफाई कार्य किया गया।

सफाई कर्मियों एवं नगर निगम के अधिकारियों की टीम द्वारा तालाबों की गहराई तक सफाई, कचरा उठाव तथा जलकुंभी हटाने का कार्य किया गया। छठ पूजा के उपरांत स्वच्छ जल संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण के संदेश को आमजन तक पहुँचाने हेतु यह अभियान प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।

अभियान का उद्देश्य छठ घाटों एवं तालाबों की स्वच्छता बनाए रखना, जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करना एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।