महाराष्ट्र , 18 नवंबर 2022 : देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को खुशखबरी दी है. दरअसल, महाराष्ट्र की (Eknath Shinde) शिंदे सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाले पेंशन राशि को दोगुना कर दिया है।
शुक्रवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने इसकी घोषणा की। अब प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों को 10 हजार की जगह 20 हजार रुपए पेंशन मिलेगी।
गौरतलब है कि देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले वीरों को सरकार की तरफ से जीवन-यापन करने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। यह आर्थिक मदद केंद्र और राज्य सरकार दोनों के स्तर से दी जाती है।
बता दें महाराष्ट्र के 6,299 स्वतंत्रता सेनानियों को 1947 के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने के कारण पेंशन दी जाती है।