फिल्म निर्माण की नई संभावनाएं: मुख्यमंत्री से मिले पद्मश्री मनोज जोशी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक के रूप में उनका स्वागत किया।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता के बीच छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और राज्य को लेकर बढ़ती फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की रुचि पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के अभिनय के चर्चित किरदारों की प्रशंसा करते हुए उनकी कला और योगदान को सराहा।

इस मुलाकात ने छत्तीसगढ़ को एक उभरते फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत करने की संभावनाओं को और मजबूती दी।