रायपुर , 20 अक्ट्रबर 2022 : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने 6 नए जिले बनाये है। जिससे अब राज्य में 33 जिले हो गए है। इस बीच अब राज्य का नया नक्शा जारी किया गया है प्रदेश में अब 33 जिले, 108 अनुविभाग और 227 तहसील हो चुके है। इस पौने चार वर्षों में प्रदेश को 6 नए, 19 अनुविभाग और 77 तहसील मिले है|
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 फरवरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का उद्घाटन किया गया। साल 2022 में पांच और नए जिलों मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सारंगढ़-बिलाईगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सक्ती का शुभारंभ हुआ।
इसके अलावा 77 नए तहसील और 19 अनुविभाग बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर तहसीलदारों, अनुविभागीय अधिकारियों की पदस्थापना भी हो चुकी है।