बीजापुर में नक्‍सली हमला, बम ब्लास्ट की चपेट में आये 4 जवान, 2 जवान गंभीर रूप से घायल

बीजापुर 18 अप्रैल 2022: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के कुटरू इलाके में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की गयी। नक्सलियों के इस हमले में 4 जवान बुरी तरह से घायल हुए है, जिनमे गंभीर रूप से घायल 2 जवानों को तड़के एयर लिफ्ट कर रायपुर रिफर किया गया है, वही 2 अन्य घायल जवानों को बीजापुर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

पूरा घटनाक्रम नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला के कुटरू थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां दरभा स्थित सुरक्षा बल कैम्प में जवान आराम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के इस कैम्प में हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग खोल दी। बताया जा रहा है कि जवान कुछ समझ पाते इस दौरान नक्सलियों ने कैम्प में जवानों पर UBGL भी दागे गये। UBGL के ब्लास्ट की चपेट में आकर हेड कांस्टेबल जितेंद्र मंडावी और सुकेश्वर ध्रुव को गंभीर चोट आई है।

 

इस हमले में बुरी तरह से घायल सुकेश्वर ध्रुव का दाहिना पैर टूटने के साथ ही दाहिनी हाथ बुरी तरह से जख्मीं हुआ है, और हाथ की एक अंगुली कट गयी है। वही जितेंद्र मंडावी को भी पैर में गंभीर चोट है, जिन्हे सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर बेहतर उपचार के लिए एयर लिफ्ट कर रायपुर रिफर किया गया है। वही इस हमले में घायल हेड कांस्टेबल अजीत और कांस्टेबल ओमप्रकाश दीवान भी घायल हुए है, जिन्हे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed