Wednesday, January 22, 2025

नगर निगम जोन 8 ने रायपुरा इन्द्रप्रस्थ के पास कार्यवाही कर लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी…

रायपुर : रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज नगर पालिक निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन 8 के माधव राव सप्रे वार्ड के तहत रायपुरा इन्द्रप्रस्थ के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर अभियानपूर्वक कड़ी कार्यवाही करते हुए रोक लगायी गयी।
रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम जोन 8 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश सहायक अभियंता ईश्वर लाल टावरे , उप अभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा की उपस्थिति में थ्रीडी एवं श्रमिकों की सहायता से जोन 8 के माधव राव सप्रे वार्ड क्षेत्र में रायपुरा इन्द्रप्रस्थ के पास अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 1 एकड़ निजी भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गई। अवैध प्लाटिंगकर्ता द्वारा बनायी गयी अवैध मुरूम रोड को थ्रीडी से काटा गया। वहां पहुंचने का मार्ग बाधित किया गया।
जोन 8 जोन कमिश्नर ने बताया कि रायपुर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं रायपुर नगर पालिक निगम आयुक्त के निर्देशानुसार रायपुरा इन्द्रप्रस्थ के पास लगभग 1 एकड निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी गयी है।
जोन 8 नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के भूमि स्वामियों की जानकारी नगर निगम जोन 8 को शीघ्र उपलब्ध करवाने कहा गया है। जानकारी आते ही राज्य शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

Related Articles

Как установить наиболее выгодное виртуальное казино azino777 с денежными ставками

С начала работы пилотных интернет-казино геймеры игровых автоматов встречают преградами в поиске: набор интернет-клубов сбивает с толку. В в интернет-обзорах есть великое множество азартных...

सूर्यास्त के बाद 396 अरब साल में एक बार होने वाली ग्रहों की परेड, देख सकते हैं 7 ग्रह

प्लैनेट परेड: आज शाम सूर्यास्त के बाद सौरमंडल के 6 ग्रहों का अद्भुत दृश्य आज शाम सूर्यास्त के बाद एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होगी,...

कोरबा: हसदेव नदी में थैले से युवती के शव के टुकड़े मिले, हत्या की आशंका

कोरबा जिले के हसदेव नदी में एक प्लास्टिक के थैले में युवती के कटे हुए सिर और अंग मिले हैं। यह थैला मछली पकड़ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Follow Us

344FansLike
822FollowersFollow
69FollowersFollow

Latest Articles

Как установить наиболее выгодное виртуальное казино azino777 с денежными ставками

С начала работы пилотных интернет-казино геймеры игровых автоматов встречают преградами в поиске: набор интернет-клубов сбивает с толку. В в интернет-обзорах есть великое множество азартных...

सूर्यास्त के बाद 396 अरब साल में एक बार होने वाली ग्रहों की परेड, देख सकते हैं 7 ग्रह

प्लैनेट परेड: आज शाम सूर्यास्त के बाद सौरमंडल के 6 ग्रहों का अद्भुत दृश्य आज शाम सूर्यास्त के बाद एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटित होगी,...

कोरबा: हसदेव नदी में थैले से युवती के शव के टुकड़े मिले, हत्या की आशंका

कोरबा जिले के हसदेव नदी में एक प्लास्टिक के थैले में युवती के कटे हुए सिर और अंग मिले हैं। यह थैला मछली पकड़ने...

विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी, 30 जनवरी को खेलेंगे दिल्ली-रेलवे मैच

सौराष्ट्र मैच में नहीं खेलेंगे विराट, लेकिन रेलवे के खिलाफ मैदान पर होंगे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में...

शराब घोटाला: कवासी लखमा 4 फरवरी तक जेल में, बोले – “जनता की आवाज उठाना नहीं छोड़ेंगे”

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में कवासी लखमा को 4 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले, 15 जनवरी को लखमा...