रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने आज महात्मा गांधी सदन स्थित निगम मुख्यालय में नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज शर्मा, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, उपायुक्त डाॅ. अंजलि शर्मा, डाॅ. दिव्या चंद्रवंशी, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता, नगर निवेशक आभास मिश्रा, आईटी विशेषज्ञ रंजीत रंजन, प्रोग्रामर राधेश्याम एक्का, स्वच्छ भारत मिशन ईई रधुमणी प्रधान, अमृत मिशन ईई अंशुल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मूलभूत सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश
आयुक्त विश्वदीप ने अमृत मिशन, प्रधानमंत्री ई-बस योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, स्वास्थ्य विभाग, नगर निवेश विभाग, जल विभाग, लोककर्म विभाग और राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम के मूलभूत कार्यों जैसे सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट प्रबंधन को प्राथमिकता देने और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
स्वच्छ सर्वेक्षण और राजस्व वसूली अभियान पर विशेष जोर
आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की सुदृढ़ तैयारियों पर बल देते हुए कहा कि निगम को इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। साथ ही, शत-प्रतिशत राजस्व वसूली अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
समयबद्ध कार्य प्रणाली पर जोर
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयीन समय और समय सीमा का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। जनसमस्याओं का नियमानुसार, त्वरित और समयबद्ध समाधान करने के निर्देश भी दिए। आयुक्त ने नगर निगम की योजनाओं और सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारियों को प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।