मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश में शुरू हो सकती है कपकपाने वाली ठंड…

रायपुर , 4 नवंबर 2022 : प्रदेश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के सभी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। एक ओर जहां मैदानी इलाकों के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है।
उत्तर भारत में बर्फवारी शुरू हो गई है। वहीं दक्षिण में एक बार फिर बारिश का दौर चल पड़ा है। इसका असर मौदानी इलाकों में पड़ रहा है। जिस कारण लगातार यहां का पारा गिर रहा है।
छत्तीसगढ़ में भी लगातार तापमान में कमी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में राज्य में भी कड़कड़ाती ठंड और कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती हैं।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में कंपकपाने वाली ठंड पड़ना शुरू हो सती है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान गिरने लगा है और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हो रहा है। इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ सकती है।