रायपुर , 19 दिसंबर 2022 : प्रदेश में उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवा की वजह से राज्य के कई जिलों में तापमान काफी ज्यादा नीचे आ गया है। इधर, सरगुजा शीतलहर की चपेट में है कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से तापमान अब 6 से 10 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच पहुंच गया है।
हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि पारा अभी भी 3 डिग्री और गिरेगा मौसम विभाग की माने तो उत्तर की ओर से ठंडी हवाएं चल रही है। साथ में शुष्क हवाओं की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं।
अगले दो से 3 दिनों के भीतर तापमान में गिरावट आ सकता है। प्रदेश में मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश का तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरेगा। अनुमान के मुताबिक रायपुर में तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक की कमी के आसार हैं।
वहीं रायपुर में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि बिलासपुर में 14.2, पेंड्रा रोड में 11.3, अंबिकापुर में 8.6, जगदलपुर में 17.5, दुर्ग में 14.4 और राजनांदगांव में 17 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।