रायपुर – आज शाम 5 बजे, रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर निगम के अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल एवं प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक ने नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में निगम के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। इस बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से अपर आयुक्त को अवगत कराया।
अपर आयुक्त ने कर्मचारियों से कहा कि नगर निगम रायपुर उनके समस्याओं का समाधान नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से करेगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से यह अपील की कि राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा दिए गए नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के दायित्वों को पूरी तत्परता से निभाएं।