रायपुर , 12 अप्रैल 2023 : राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर ने आज नगर निगम मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन के प्रथम तल पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य सुन्दर लाल जोगी के कक्ष में बाबा गुरु घासीदास जयन्ती के आयोजन को जन -जन के मध्य लोकप्रिय श्रद्धापूर्ण बनाने महत्वपूर्ण योगदान अग्रणी रूप से देने वाले और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के जनआंदोलन के सत्याग्रही मूलतः ग्राम भोरिंग महासमुन्द के निवासी सुप्रसिद्ध समाज सेवक मन्त्री जी नकुलदेव ढीढी के छायाचित्र पर आज उनकी 109 वीं जयन्ती पर सादर नमन करके पुष्पांजलि करते हुए समस्त राजधानीवासियों की ओर से उन्हें विनम्र आदरांजलि अर्पित की.
महापौर एजाज ढेबर ने गुरु घासीदास जयन्ती के आयोजन को जनप्रिय एवं श्रद्धापूर्ण बनाने अद्वितीय योगदान देने वाले और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से सम्बंधित जन आंदोलन के सत्याग्रही रहे मन्त्री जी नकुल देव ढीढी के सतनामी समाज के सुप्रसिद्ध समाज सेवक के रूप में किये गये अद्भुत कार्यों एवं दिये गये विशिष्ट योगदान पर कहा कि मन्त्री जी नकुल देव ढीढी के कार्यों से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों को देश एवं प्रदेश के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने की सकारात्मक प्रेरणा शक्ति सदैव प्राप्त होती रहेगी एवं सतनामी समाज सहित सभी समाजों के लोगों द्वारा उनके सभी कार्यों का युगों -युगों तक पुण्य स्मरण किया जाता रहेगा.
इस अवसर पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य सुन्दर लाल जोगी, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने मन्त्रीजी श्री नकुल देव ढीढी को उनकी 109 वीं जयन्ती पर सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये.