जोधपुर , 27 मार्च 2023 : फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले एक शख्स को जोधपुर के लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कला गांव से मुंबई पुलिस ने पकड़ा है। मुंबई पुलिस ने स्थानीय लूणी पुलिस की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है जिसके बाद पुलिस 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को अपने साथ ले गई है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक ने ईमेल के जरिए सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा युवक द्वारा पंजाबी गायक सिद्दू मूसे वाला के पिता को इसी तरह के मेल भेजने की बात सामने आ रही है। पुलिस इस युवक के लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े होने के बारे में पड़ताल कर रही है।