अवैध निर्माण पर हुई बड़ी कार्रवाई, बिना अनुमति के कर रहे थे निर्माण, चला बुलडोज़र…

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नगर पालिक निगम के स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 37 में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निगम आयुक्त विनय पोयाम एवं उपायुक्त पीसी सार्वा के निर्देश पर अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का कार्य किया गया।
अवैध निर्माण को तोड़ने से पहले कई बार अवैध निर्माण कर्ता को समझाईस दी जा चुकी थी तथा कई दफा नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माणकर्ता ने निगम के चेतावनी तथा नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। जबकि निर्माण से पहले निगम से अनुमति लेनी होती है इसका पालन निर्माण कर्ता के द्वारा नहीं किया गया।
इसको देखते हुए निगम आयुक्त ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए आदेश जारी किया तथा आदेश के परिपालन में स्वामी विवेकानंद वार्ड में निगम की टीम दलबल सहित कार्यवाही स्थल पर पहुंचकर अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed