लोरमी: सुशासन तिहार में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, क्षेत्र के विकास के लिए की लाखों की घोषणाएं

लोरमी।

उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने आज लोरमी के ग्राम करूहानारमें आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

श्री साव ने शिविर में विभिन्न विभागों को प्राप्त 800 आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। मौके पर आधे आवेदनों का समाधान किया गया और शेष आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्राम लगरा में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण 28 लाख 51 हजार रुपए एवं हरदी में भी उप स्वास्थ्य केंद्र 28 लाख 51 हजार रुपए की घोषणा की।

गातापारा व रजपालपुर पंचायत भवन के लिए 20-20 लाख रुपए तथा ग्राम करूहानार में शेड निर्माण के लिए 5 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख एवं बैजलपुर में अटल सेवा केंद्र के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की।

You may have missed